दिनांक 14-15 सितंबर, 2025 को राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा गांधीनगर, गुजरात स्थित महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में पांचवां अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन एवं हिंदी दिवस-2025 के अवसर पर निदेशक, केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान, नई दिल्ली माननीय गृह राज्यमंत्री को पुस्तक भेंट करते हुए ।
दिनांक 14-15 सितंबर, 2025 को राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा गांधीनगर, गुजरात स्थित महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में पांचवां अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन एवं हिंदी दिवस-2025 के अवसर पर श्री नरेद्र कुमार प्रसाद उप निदेशक (हिंदी टंकण एवं हिंदी आशुलिपि) एवं कार्यालयाध्यक्ष, केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान, नई दिल्ली द्वारा निदेशक, आई.आई.टी. रोपड़ को शॉल भेंट करते हुए ।
दिनांक 14-15 सितंबर, 2025 को राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा गांधीनगर, गुजरात स्थित महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में पांचवां अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन एवं हिंदी दिवस-2025 के अवसर पर नव निर्मित मानक हिंदी आशुलिपि ‘स्व शिक्षण मॉड्यूल’ के लिए सचिव, राजभाषा द्वारा श्री नरेन्द्र कुमार प्रसाद, उप निदेशक (हिंदी टंकण एवं हिंदी आशुलिपि) एवं कार्यालयाध्यक्ष, केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान, नई दिल्ली को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए ।
दिनांक 14-15 सितंबर, 2025 को राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा गांधीनगर, गुजरात स्थित महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में पांचवां अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन एवं हिंदी दिवस-2025 के अवसर पर नव निर्मित मानक हिंदी आशुलिपि ‘स्व शिक्षण मॉड्यूल’ के लिए सचिव, राजभाषा द्वारा श्रीमती, अनीता रायकवार, उप निदेशक (हिंदी टंकण एवं हिंदी आशुलिपि), केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान, नई दिल्ली को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए ।
दिनांक 14-15 सितंबर, 2025 को राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा गांधीनगर, गुजरात स्थित महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में पांचवां अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन एवं हिंदी दिवस-2025 के अवसर पर नव निर्मित मानक हिंदी आशुलिपि ‘स्व शिक्षण मॉड्यूल’ के लिए सचिव, राजभाषा द्वारा श्री चरणजीत वर्मा, सहायक निदेशक (हिंदी टंकण एवं हिंदी आशुलिपि), केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान, नई दिल्ली को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए ।
दिनांक 14-15 सितंबर, 2025 को राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा गांधीनगर, गुजरात स्थित महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में पांचवां अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन एवं हिंदी दिवस-2025 के अवसर पर नव निर्मित मानक हिंदी आशुलिपि ‘स्व शिक्षण मॉड्यूल’ के लिए सचिव, राजभाषा द्वारा श्री धर्मेन्द्र कुमार, सहायक निदेशक (हिंदी टंकण एवं हिंदी आशुलिपि), केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान, नई दिल्ली को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए ।
दिनांक 14-15 सितंबर, 2025 को राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा गांधीनगर, गुजरात स्थित महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में पांचवां अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन एवं हिंदी दिवस-2025 के अवसर पर नव निर्मित मानक हिंदी आशुलिपि ‘स्व शिक्षण मॉड्यूल’ के लिए प्रशस्ति पत्र प्राप्त अधिकारियों का ग्रुप फोटो।
दिनांक 14-15 सितंबर, 2025 को राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा गांधीनगर, गुजरात स्थित महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में पांचवां अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन एवं हिंदी दिवस-2025 के अवसर पर केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान, नई दिल्ली के अधिकारियों का ग्रुप फोटो।
दिनांक 14-15 सितंबर, 2025 को राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा गांधीनगर, गुजरात स्थित महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में पांचवां अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन एवं हिंदी दिवस-2025 के अवसर पर केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान, नई दिल्ली के अधिकारियों का ग्रुप फोटो।
दिनांक 14-15 सितम्बर, 2024 को राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में चौथा अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन एवं हिंदी दिवस-2024 के अवसर पर निदेशक, केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान, नई दिल्ली माननीय गृह राज्यमंत्री को पुस्तक (राष्ट्रीय एकता और हिंदी भाषा) भेंट करते हुए ।
परीक्षाएँ एवं परीक्षा परिणाम
हिंदी शिक्षण योजना के अंतर्गत हिंदी भाषा के जनवरी-मई सत्र की परीक्षाएँ प्रति वर्ष मई के तीसरे/चौथे सप्ताह में तथा जुलाई-नवंबर सत्र की परीक्षाएँ नवंबर के तीसरे/चौथे सप्ताह में आयोजित की जाती हैं ।
टंकण/आशुलिपि की फरवरी-जुलाई सत्र की परीक्षाएँ जुलाई के तीसरे/चौथे सप्ताह में आयोजित की जाती हैं तथा अगस्त-जनवरी सत्र की परीक्षाएँ जनवरी के तीसरे/चौथे सप्ताह में आयोजित की जाती हैं ।
केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान/उप संस्थानों के अंतर्गत आयोजित पाठ्यक्रमों की परीक्षाएँ पूरा साल नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं ।
परीक्षा समाप्त होने के पश्चात सामान्यत: एक महीने के भीतर परीक्षा परिणाम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाते हैं ।
हिंदी भाषा के जिन गहन प्रशिक्षण केंद्रों पर ऑनलाइन परीक्षाएँ आयोजित की जा रही हैं उनका परीक्षा परिणाम उसी दिन शाम तक घोषित कर दिया जाता है और तत्काल इसकी सूचना उप निदेशक (परीक्षा) द्वारा संबंधित केंद्रों को ई-मेल से भेज दी जाती है ।
परीक्षाएँ उत्तीर्ण करने पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने वाले नकद पुरस्कार एवं प्रोत्साहन
केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान/हिंदी शिक्षण योजना की हिंदी भाषा, हिंदी टंकण (मैनुअल)/ हिंदी शब्द संसाधन (कंप्यूटर) एवं हिंदी आशुलिपि की परीक्षाएँ उत्तीर्ण करने पर केंद्र सरकार के अधिकारियों/कर्मचारियों को विहित शर्तें पूरी करने पर उनके संबंधित कार्यालयों द्वारा नकद पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं । इसके अतिरिक्त वे नियमानुसार वैयक्तिक वेतन पाने के हकदार भी होते हैं।